खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई  के ग्राम निजामपुर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ में हुआ। स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में योग का अभ्यास किया। स्वयं सेविका वर्षा तथा प्रज्ञा वसिष्ठ ने विद्यालय के छात्र व छात्राओं को योग का अभ्यास कराया। शिविर के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या के निर्देशन में जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता की थीम जल है तो कल है । पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन महाविद्यालय की शिक्षिका प्रोफेसर रेखा चौधरी रहीं। उन्होंने जीवन में जल के महत्व पर प्रकाश डाला। आपने कहा कि जल संरक्षण में जल संसाधनों का ईमानदारी से कुशलतापूर्वक उपयोग करना होता है। ताकि जल के अपव्यय को  कम किया जा सके और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

शिविर के तृतीय सत्र में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत रैली  का आयोजन किया गया । जिसमें  स्वयं सेविकाओं ने ग्रामवासियों को कपड़े के थैले वितरित करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के हानिकारक पक्ष को समाज के सम्मुख रखा। अन्तिम सत्र में खेल-कूद व मनोरंजन का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिका मृदुल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाती है और हमारे जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *