बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं शिव शक्ति मन्दिर सीकरी के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर निर्धन कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें मोहनकुटी निवासी बेहद अभावग्रस्त परिवार की अनाथ बिटिया को गोद लेकर शादी समारोह संपन्न कराया गया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा सामाजिक सहयोग से महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर ग्राम सीकरी के शिव शक्ति मन्दिर में हर वर्ष संपन्न इस कार्यक्रम में बेहद निर्धन, अनाथ या अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का घर बसाने के लिए समस्त योगदान किया जाता है। शिव शक्ति मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस बार बुलंदशहर नगर के मोहनकुटी निवासी स्व. किरनपाल लोधी की पुत्री पूजा का ग्राम गंगेरूआ निवासी सोनू लोधी (सभी परिवर्तित नाम) के साथ विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस पुण्य कार्य में विवाह की समस्त व्यवस्थाओं प्रीतिभोज, वस्त्र, आभूषण, टैंट, बारात आदि के साथ ही नव विवाहित दंपत्ति के गृहस्थ संचालन हेतु फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का सभी सामान कुर्सी, मेज, बैड, गद्दे, कम्बल, बिस्तर, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, पंखा, मिक्सी, प्रेस, घड़ी, 51 बर्तन, 101 साड़ियां, मेकअप किट, दूल्हा-दुल्हन व परिवार के कपड़े, मन्दिर, गिफ्ट पैक, कन्यादान में नकद राशि आदि भी उपहारस्वरूप भेंट किये गए। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने भारत माता का चित्र प्रदान किए।  महाशिवरात्रि की संध्या को संपन्न इस भव्य आयोजन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह तथा शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट सहित नरेन्द्र सिंह, ललिता देवी, पारुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रवीण कुमार, रवि लोधी गालिमपुर, कौशल कुमारी, डॉ भूपेन्द्र कुमार, डॉ थान सिंह, शेरा लोधी, आदेश कुमार, सुनील कुमार, सुखेन्द्र पाल सिंह, रामअवतार लोधी, अज़नान खान एडवोकेट, पिंटू गुर्जर, चाहत राजपूत, निशांत जादौन, शुभ पंडित, हर्ष प्रताप सिंह, शिवम अग्रवाल, अरुण राजपूत, आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *