–पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के मुहल्ला कायस्थबाडा़ रामबाडा़ में होली मेला लगाया गया है। इस होली मेला में डांस पार्टी लगायी गयी है जिसमें एक अश्लील गानों पर डांस का विडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है ओर आमजन नोट भी लुटाते नजर आ रहे हैं जिसकी खूब जमकर आलोचना हो रही है ओर आसपास के क्षेत्रों के लोगों का कहना है की इस धार्मिक स्थान पर भगवान श्री राम की लीला व अन्य धार्मिक कार्यक्रम किये जाते रहते ओर अब इस मेले में अश्लील गानों पर डांस बालाओं द्वारा कराये जा रहे हैं।

समाज के लोगों के विरोध को सुनकर सीओ  पूर्णिमा सिंह ने संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थों को तत्काल शख्स कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। इस आदेश के अनुपालन में नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने मेले में डांस पार्टी करने व करवाने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार कर  मुकदमा दर्ज करा दिया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील डांस के वीडीयो को देखकर व समाज के विरोध को ध्यान में रखते हुए हमारे द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए डांस पार्टी के मालिक सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज करा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *