खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर  के तत्वाधान में प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द के पंचायत घर पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयकिशोर शर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने पंचायत घर पर लगे पौधों की क्यारियां बनाई तथा सिंचाई की तथा पोस्टर बनाए। तत्पश्चात ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ बिषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य-गीत से किया गया। संगोष्ठी में छाया, क्षमा, डौली, मुस्कान, काजल, पूजा ने बालिका शिक्षा और ‘भ्रूण हत्या एक अभिशाप’ विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता व  हर्डस संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शरत चंद्र रमोला जी ने  कन्या शिक्षा के महत्त्व पर अपने विचारों से  स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया। द्वितीय सत्र में पंचायत घर पर ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ बिषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य-गीत से किया गया। संगोष्ठी में छाया,क्षमा,डौली,मुस्कान,काजल,पूजा ने बालिका शिक्षा और भ्रूण हत्या एक अभिशाप पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता व  हर्डस संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर शरत चंद्र रमोला ने  कन्या शिक्षा के महत्त्व पर अपने विचारों से  स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया।  कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत में 22 जनवरी 2015 को की थी। उन्होने कहा था कि बेटे बेटी में अन्तर नही करना चाहिये। शिविर के द्वितीय सत्र में चयनित  स्वयं सेविकओं ने चयनित ग्राम में बेटी “बचाओ बेटी पढ़ाओ” रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयं सेविकाओं ने मुझे पढने दो,मुझे उड़ने दो/बेटी है अनमोल उपहार,शिक्षा है उसका अधिकार जैसे विविध प्रकार के नारे लगाये ताकि ग्रामवासी जागरूक हो सकें। रैली के बाद प्रियंका शर्मा, काजल व क्षमा ने बेटी शिक्षा संबंधी नाटिका प्रस्तुत की । शिविर में पंचायत सहायक सुरेंद्र सिंह लिपिक कुलदीप भारद्वाज,परिचर तथा लक्ष्मी सविता प्रिया गोविल शिखा मुस्कान,काजल,छाया  आदि स्वयं सेविकाओं ने मत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *