बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत का अमृतकाल अभियान के तहत शिकारपुर विधानसभा के मंडल अहमदगढ़ में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। आयोजित संकल्प सभा के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिकारपुर के कस्बा अहमदगढ़ में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत का अमृतकाल सेवा अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा, भाजपा नेता डीके शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित दीपक ऋषि ने सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर लोगों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, निशुल्क अन्न वितरण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसी क्रम में भाजपा नेता कुश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा सरकार महत्वकांक्षी की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा सरकार द्वारा नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। जहां सरकार द्वारा किसान के नलकूप की बिजली मुफ्त कराई गई है। जिससे देश के किसानों का विकास हो रहा है। इस मौके पर समाजसेवी मनोज शर्मा, संजय पुरी, परवेद्र देशवाल, अमोलक मीणा, मनोज गर्ग, हैप्पी शर्मा, ओम गिरी, रंजीत सिंह, विमल राघव पवन सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *