सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के मुहल्ला भाटियाबाडा़ निवासी में किसान अनीस गाजी ने अपने पिता मललू गाजी के नाम से एक शिलापट लगवायी थी जिसका नगर में विरोध होने लगा था ओर यह विरोध इतना बढ़ गया की 12 जून 25 को नगर के विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर एसडीएम संतोष कुमार जगराम को एक ज्ञापन देकर उस शिलापट को हटाने की मांग की थी। इसी मांग व विरोध को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका द्वारा जांच कराने के उपरांत उस पत्थर को हटवाने का फ़रमान पुलिस को जारी किया उस फ़रमान के अनुपालन में नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने अपनी मौजूदगी में उस पत्थर को रात में हटवा दिया ओर बताया की नगर में शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए यह सबकुछ किया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *