–आसपास के गांव के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल गांव देहातों में भी उच्च शिक्षा की सुविधाएं होती जा रही है जिससे की गांव देहात के बच्चों को उच्च शिक्षा से वचिंत ना होना पडे़। उसी क्रम में तहसील सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव भटपुरा में विधायक के अथक प्रयास से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माण को हरी झंडी मिल गयी है। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया की इस विद्यालय के निर्माण पर 150 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्राम भटपुरा में विद्यालय के नाम पर 50 बीघा भूमि पंजीकृत है और आस-पास के कई ग्रामों में कोई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विद्यालय के निर्माण से आस-पास के ग्रामों के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा ओर बताया की ग्राम प्रधान मनोज शर्मा के द्वारा दिये प्रार्थना पत्र में विद्यालय के निर्माण की मांग की थी। अब विद्यालय के निर्माण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *