खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला में अभिभावक संपर्क एवं छात्र के जीवन में आचार्य की भूमिका विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत हुआ । कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रांतीय खेलकूद संयोजक पंकज कुमार गुप्ता ने अभिभावक संपर्क कब, क्यों और कैसे तथा इससे विद्यालय को होने वाले लाभ विषय पर अपने विचार प्रकट किये । इसी क्रम में द्वितीय सत्र के दौरान कमल कुमार, निदेशक ग्राम भारती द्वारा आचार्य किस प्रकार छात्र का जीवन बदल सकता है विषय को क्रियाविधि आधारित विभिन्न माध्यमों से आचार्य बंधु एवं बहिनों के सामने प्रस्तुत किया ।
![]()
