खुर्जा :  ।भारत पुष्प। ऑनेस्ट क्लब खुर्जा तथा सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री गुरु नानक निवास,गुरुद्वारे के सामने सुभाष रोड खुर्जा पर किया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी गुप्ता कांटे वाले , विशिष्ट अतिथि साधना अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि ममता अग्रवाल  एवं सरिता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा कि ऑनेस्ट क्लब खुर्जा  एवं सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा इस तरह के जन उपयोगी कैंप समय-समय पर लगते रहते हैं। जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को शीघ्र और  सुलभ इलाज मिल सके। आज के शिविर में  कैलाश अस्पताल खुर्जा के वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फिजिशियल, नेत्र रोग आदि की निशुल्क जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई।इस शिविर में 118 मरीजों की निशुल्क जांच की गई।  वरिष्ठ फिजीशियन द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया तथा उनका नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट ममता अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों  में निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा क्लब की तरफ से  रहती है। डॉक्टर साधना अग्रवाल कवियत्री ने बताया कि क्लब द्वारा निशुल्क  एसी शव वाहन की व्यवस्था हर वक्त उपलब्ध रहती है। सरिता रानी गुप्ता ने कार्यक्रम को जनउपयोगी और बहुलाभकारी बताया। जरूरतमंदों की सेवार्थ क्लब समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है। जो अपने आप में एक अनूठी मिशाल हैं। गरीबों जरूरतमंदों की सेवार्थ क्लब सदैव तत्पर रहता है और समय समय पर निशुल्क शीतल की प्याऊ का भी आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के सचिव ऑनर्स अजमेर सिंह बलिया ने जानकारी दी कि अगले माह की 24 तारीख दिन रविवार को अगला कैंप गुरुद्वारा सिटी स्टेशन रोड खुर्जा पर आयोजित होगा। जिससे गली- गली मोहल्ले- मोहल्ले जरूरतमंदों को चिकित्सा का  लाभ सुलभ हो सके। इस मौके पर ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के अध्यक्ष ऑनेस्ट केसी गौड, गुरुद्वारा कमेटी खुर्जा के प्रधान जगजीत सिंह वालिया, अजमेर सिंह वालिया, शेखर वर्मा, दिव्य मोहन अग्रवाल ,नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, भुवनेश उपाध्याय, मनीष गुप्ता द्वितीय, केके मित्तल, विनीत आर्य, नितिन सिंघल,तथा यूथ ऑनर्स क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, विशाल पोद्दार, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, विकास सोनी, विकास वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *