–शातिर बदमाश घायल अवस्था में 2 अन्य साथीयों सहित गिरफ्तार

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकंदराबाद पुलिस  टीम व शातिर बदमाशों संग हुई मुठभेड़ में शातिर अब्दुल को घायल अवस्था में उसके 2 अन्य साथीयों संग  गिरफ्तार कर लिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की 05-06 जुलाई 25 की रात को नगर  सिकंदराबाद के बराल रोड़ पर संतपुरा नहर के पास जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे दों बाईकों पर 3  संदिग्ध आते दिखाई दिये तो उनकों रुकने का ईशारा किया तो वो घबराकर नहर की पटरी पर वापस भागने लगे ओर आगे जाकर उनकी बाईक  फिसल गयी और अपने आप को पुलिस से घिरा जानकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्रवाई व आत्मरक्षा हेतू पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में आरोपी शातिर बदमाश अब्दुल के पैर में गोली लग गई। 2 दर्जन मुकदमों के वाछिंत को घायल अवस्था में अन्य 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाश के पास से तीन अवैध तंमचा, 3 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, आभूषण व 37 हजार नकद मोटर काटने के आधुनिक उपकरण व मोटर का ताँबें का तार बरामद किए गए और बताया की इनसे पूछताछ मे इनके नाम अब्दुल, अल्ताफ, राशिद बताये जा रहे हे और बताया की अब्दुल पर लगभग 2 दर्जन मुकदमें दर्ज है। ओर अल्ताफ व राशिद पर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है और बताया की ये लोग एन0सी0आर के विभिन्न जनपदों मे लुट-चोरी-टप्पेबाजी  जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *