–अखिल भारतीय चतुरश्रेणी वैश्य महासभा ने सौंपा ज्ञापन
–सार्वजनिक क्षमायाचना की मांग
खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश सरकार के विधुत मंत्री एके शर्मा द्वारा वैश्य वर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इसको लेकर एके शर्मा के खिलाफ प्रदेश में चहुंतरफा विरोध जारी है। वैश्यवर्ग का कहना है कि सरकार चलाने के लिए सबसे ज्यादा टैक्स सिर्फ वैश्य वर्ग द्वारा ही जमा कराया जाता है उसके बावजूद वैश्य वर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी करके विधुत मंत्री एके शर्मा द्वारा वैश्य वर्ग का विरोधी होना जाहिर होता है। वहीं विधुत मंत्री से सार्वजनिक क्षमायाचना की मांग करते हुए अखिल भारतीय चतुरश्रेणी वैश्य महासभा की नगर इकाई द्वारा एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणीयोंको रोकने के लिए सरकार को शासनादेश लाना चाहिए। इस दौरान अनेक सदस्य मौजूद रहे।
![]()
