खुरजा। ।भारत पुष्प। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद खुर्जा द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पर शहीद कार्यक्रम सम्मान के अंतर्गत सन 1971 से खुर्जा तहसील में हुए शहीदों का सम्मान किया गया। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा ऐसे सभी शहीदों परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर और चरण छूकर के उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सदस्यों ने खुर्जा ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर में भाग लिया शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सदस्यों ने प्रण लिया की खुर्जा में एक सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र स्थापित करेंगे करेंगे और उसे शहीदों के लिए समर्पित करेंगे। रोटरी क्लब के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि पूर्व सैनिक हमारे लिए प्रेरणा का पुंज है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्त्र अर्पण किया है रोटरी क्लब ने पहली बार ऐसे सभी शहीद परिवारों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित कर अपना गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा की शहीदों के वह पूर्व सैनिकों के लिए एक और कार्यक्रम का आयोजन हम रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के माध्यम से भी करने में उत्साही है इस अवसर पर रिटायर्ड सूबेदार राजवीर सिंह ने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के वह सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की प्रसन्नता की। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अमित महेश्वरी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोड़ा सचिव रोहित अग्रवाल प्रवीण कुमार शर्मा प्रवीण मित्तल विनोद आहूजा अनुराग गर्ग भूपेंद्र चौधरी हिमांशु अग्रवालरुपेश अग्रवाल अनिल बतला रोहित सिंघल संजीव बतला तरुण बंसल लितेश्वर शर्मा जगदीश सैनी आदि मौजूद रहे।
![]()
