–शहीदों के सम्मान का आह्वान

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। देश के अमर क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने देश के अमर बलिदानियों को वंदन करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान के लिए नमन किया। बुलंदशहर में नगर पालिका के सामने सिविल लाइंस में स्थित आजाद पार्क में मुख्य अतिथि राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं सचिव मयूर अग्रवाल ने पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन तथा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि ऐसे असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, संघर्ष और आत्म बलिदान के परिणाम स्वरूप ही भारत स्वतंत्र हुआ और आज देश पुनः विश्वगुरु बनने को दिशा में बहुत तेजी से अग्रसर है। सचिव मयूर अग्रवाल ने भी आजाद के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि असंख्य क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थित स्मारकों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया जाता है। कार्यक्रम में हेमन्त सिंह, कृष्ण मिश्रा, मयूर अग्रवाल, न्यू गुप्ता, देवेश शर्मा, विकास सिंह, ललित चौहान, शुभित अग्रवाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *