डिबाई। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 22 -23 जुलाई 25 की देर रात में बुलन्दशहर के थाना डिवाई पुलिस, स्वाट टीम व 25 हजार के ईनामी मासूम का हत्या में वांछित चल रहे बदमाश संग हुई मुठभेड़ में शातिर ईनामी बदमाश कुलदीप घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया की 22-23 जुलाई 25 की रात को बुलंदशहर के थाना डिवाई पुलिस, स्वाट टीम देहात जब मुखैना नहर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी सामने सें बाईक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उनको रुकने का ईशारा किया तो वो वह ईनामी बदमाश वापस मुखैना नहर की तरफ को भागने लगा ओर कुछ दूर पर जाकर उसकी बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गयी पुलिस के पीछा करने पर अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में फायरिंग की तो 25 हजार का ईनामी बदमाश कुलदीप के पैर में गोली लग गयी। कुलदीप को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ईलाज हैतू अस्पताल भेज दिया गया। जिसकी इनकी पहचान कुलदीप पुत्र राजेंद्र गांव चिरौरी रानी डिवाई के रुप में हुई हे।

इसके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, आलाकत्ल व बाईक बरामद हुई है। ईनामी बदमाश ने 19 जून 2025 को एक मासूम बालक की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। इस फरारी बदमाश कुलदीप पर जिला कप्तान द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया। इन शातिर बदमाशों का अपराधिक इतिहास लंबा है इन पर विभिन्न थानो मे मुकदमें दर्ज है। इस मुठभेड में डिवाई थाना इंचार्ज रविरतन सिंह, उ0नि पवन प्रताप, कृष्णपाल सिंह, राहुल राजपूत,का0 राजू, जितेंद्र चौधरी, मोहित व स्वाट टीम देहात से प्रभारी पम्मी चौधरी, है0का नैत्रपाल, नितिन शर्मा, कुलदीप सिंह, रुपेंद्र कुमार, अरुण कुमार, का0 मनीष, आकाश, अजय, विपिन मौजूद रहै।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *