–स्मृति चिंह तथा मेडल देकर किया सम्मानित

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। श्री सप्त भवानी अखाड़ा (रजि0) द्वारा बुद्धवार को देर रात करीब 1 बजे तक डीजे पाल इवेंट्स की विशाल जंबो मशीन से शहर के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर मंदिर पर आने वाले सैकड़ो कांवडियों पर भव्य व अलौकिक पुष्प वर्षा की गयी। साथ ही सभी भोलो और भोलनों को सम्मान प्रतीक व मेडल दिए गए। संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान भक्ति, आस्था और प्रशासनिक सौहार्द का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जिसे श्रद्धालुओं ने मोबाइल में कैद कर यादगार बना लिया। ‘हर-हर महादेव’और ‘बोल बम’के जयघोषों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति (कोर टीम), सोशल मीडिया टीम, सीनियर कमेटी एवं दर्जनों कार्यकर्ताओ व् डीजे पाल इवेंट द्वारा शिव भोले एवं समर्थकों का भव्य स्वागत किया। स्वागत व सम्मान समारोह देखने के लिए देर रात तक हजारो शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *