खुर्जा: ।भारत पुष्प। श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज, खुर्जा के तत्वाधान में 11 वां विशाल एवं भव्य श्री शिव कावड़ सेवा कैंप दिनांक 20 जुलाई 2025 को स्थान: वैध  यज्ञदत्त आयुर्वेद महाविद्यालय, अग्रवाल फ्लाईओवर के पास खुर्जा में लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गोपाल दत्त ‌वैध एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के महासचिव रवि वर्मा गाजियाबाद, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, रंजना सिंह एवं डीआईजी शशि गौतम आरपीएफ, राहुल राठी रहे। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष हैप्पी बर्मा ने बताया कि यह  समाज का 11वां शिविर है। जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होता है। शिविर के माध्यम से शिव भक्तों की सेवा बहुत ही तन मन धन से की जाती है। जिसमें  शिव भक्तों को  अल्पाहार, फल, दूध-चाय, दवाई, विश्राम आदि की भरपूर सेवा की जाती है। शिविर का समापन बहुत ही भव्यता के साथ किया गया। समापन सत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा और वीरेश शर्मा राशन वाले राम दिवाकर रहे। इस अवसर पर वैध गोपालदत्त शर्मा, मीनाक्षी सिंह, रंजना सिंह, राम दिवाकर, राहुल राठी, अविनाश तायल, रवि वर्मा, हैप्पी वर्मा, राकेश वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, विजय सिंह वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, प्रमोद वर्मा, संजय वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, विकास सोनी, अमित वर्मा, कपिल वर्मा, गोपाल वर्मा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, विपिन सिसोदिया एक्टर, शिलेन्द्र सोलंकी, चमन लाल जुनेजा, वीरेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *