सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता की वातावरण को शुद्ध व ताजा एंव आक्सीजन के लिए पेंड़ पौधे होना बहुत आवश्यक है इनके बिना प्राणी का जीवन अधूरा रहता हे। मगर आजकल जनमानस की जरूरतें इतनी बढ़ गयी है की पेड़ों को दनादन काटा जा रहा है इसलिए आमजन को आक्सीजन की कमी महसूस होती है। जबकी हम सभी को मालूम है की एक पौंधे को पेंड़ बनने में कितने वर्ष लगते है और काटने कितनी देर लगती जिसका दुष्प्रभाव हमलोग देखकर झेल रहे है। इसलिए आजकल वृक्षारोपण करने कराने पर सरकार जोर दे रही है और करा भी रही है। उसी क्रम में रेलवे रोड पर संचालित अग्रसेन पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। इस मौकै पर मुख्य अतिथि डाक्टर सुरेंद्र सिंह व विनोद गोयल ने वृक्षारोपण कर पेंड़ो के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसके अलावा कॉलेज के प्रबंधक अनिल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा के अलावा ब्रजभूषण गर्ग, एसएन गर्ग, मनोज चौधरी, संजय, वेदपाल, पूनम गर्ग, प्रियंका, ऊषा शर्मा ने वृक्षारोपण के बारे में अपने-अपने सुविचार रखे।
![]()
