सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में संचालित जैन इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने हीमोग्लोबिन जाँच शिविर व परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर सोलंकी द्वारा हीमोग्लोबिन के विषय में संछिप्त जानकारी देकर शिविर का शुभारंभ किया और उसके बाद यशराज हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर नरेश शर्मा ने बालिकाओं को शरीर में हीमोग्लोबिन की आवश्यकता व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाया जाए पर उसके बारे में चर्चा की गई। शिविर मे यशराज हॉस्पिटल की टीम द्वारा 84 छात्र-छात्राओं व स्टाफ का हीमोग्लोबिन जाँच की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल मोघा, विभोर गुप्ता सचिव, विकास मित्र एसएन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरू गुप्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *