सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार को नगर के मंदिर श्री कृष्णतालाब पर हरियाली तीज महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस तीज महोत्सव कें मेले में महिलाओं ने बढ़-चढ़ भाग लिया और अमुआ के पेंड़ पर डाली गयी झूलाओं पर झूलकर आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया और अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी भी की। इस दौरान नगर व आसपास के क्षेत्र की सैंकडों महिलायें झूला झूलने के लिए मंदिर पर पहुंची। साथ ही महिलाओं ने मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना भी की।
![]()
