खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को महिला कल्याण विभाग बुलंदशहर तथा एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की छात्रा शिकायत निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएचओ खुर्जा राजपाल सिंह, महिला कल्याण विभाग से  रूबी सिरोही, चाइल्ड हेल्पलाइन से अभिषेक यादव, एसआई खुर्जा प्रीति कुमारी, काउंसलर पूनम, काउंसलर नेहा व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। एसएचओ राजपाल सिंह ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में विस्तार से बताया। यह नंबर भारत का आपातकालीन नंबर है पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी विभिन्न आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराता है। रूबी रानी ने वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों से परिचित कराते हुए बताया कि यह महिलाओं को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है जैसे काउंसलिंग, पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता, आवास व्यवस्था आदि। अभिषेक यादव चाइल्ड लाइन प्रभारी ने 1098 नंबर के बारे में बताया जो कि बालश्रम, बाल विवाह व घरेलू हिंसा के प्रति कार्य करता है। प्रीति कुमारी ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए 1930 नंबर के बारे में विस्तार से बताया। पूनम ने महिला कल्याण के द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 घरेलू हिंसा, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के बारे में बताया। वन स्टॉप काउंसलर नेहा ने बताया कि घरेलू हिंसा का तात्पर्य केवल शारीरिक हिंसा नहीं है अपितु मानसिक हिंसा भी है जिसके लिए हमें जागरूक होना है और अपनी सुरक्षा के लिए हमें सरकार की हर संभव सहायता लेनी है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा हेतु कानून व हेल्पलाइन नंबर्स का प्रयोग सही ढंग से करें ताकि उनका सदुपयोग हो ना कि दुरुपयोग। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *