खुर्जा: ।भारत पुष्प। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में सावन महीने के अंतिम रविवार को श्री नव दुर्गेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ व जलहरी विसर्जन  किया गया। मुख्य पुजारी नंदकिशोर पंडित रहे। इस अवसर पर मंदिर कमैटी के मार्गदर्शक डीसी गुप्ता ने बताया कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक करना भगवान शिव की कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण  अनुष्ठान है। रुद्राभिषेक में शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, बूरा और गंगाजल जैसी पवित्र सामग्रियों से किया गया, साथ ही बेलपत्र, शमी पत्र, फूल फल, मेवा, धतूरा,भांग और अन्य पूजन सामग्री भी अर्पित की गई। शिवलिंग को  खीर  का भोग भी अर्पित किया गया। जो पूरे दिन भक्तों में वितरित किया गया। कमैटी के पूर्व अध्यक्ष संजय वर्मा की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान देवेश कौशिक, आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, संजय वर्मा, महेश भार्गव, निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह, डीसी गुप्ता, विकास वर्मा, सजल वर्मा, अजय कौशल, सरिता रानी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *