*स्याना चिंगरावठा पुलिस चौकी इंचार्ज सुबोध के 5 हत्यारों को बुलंदशहर कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, 33 दोषियो को 7-7 साल की सजा*
बुलंदशहर ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत गांव चिंगरावठी मे क्षेत्र में 3 दिसंबर 2018 को गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंसा भड़क उठी थी। उस समय में उपद्रवीयों ने चिंगरावठी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था और पत्थरबाजी भी की थी जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गये थे ओर काफी वाहनो को भी आग के हवाले कर दिया था यह मामला बहुचर्चित हो गया था इस मामले में 38 लोगो को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी हिंसा मामले कों लेकर आज बुलंदशहर न्यायालय एडीजे 12 गोपालजी ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए 5 आरोपीयों को उम्रकैद व अन्य 33 को बलवा, जानलेवा हमला जैसे मामलों में आरोपी मानकर 7-7 साल की सज़ा सुनाई। शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह बोली तत्कालीन स्याना कोतवाली प्रभारी सुबोध सिंह व एक अन्य युवक सुमित की हत्या कर दी गई थी। उन्ही हत्यारों को आज 7 साल बाद सजा मिली हे।
![]()
