खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरुवार को ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में हेड गर्ल, हेड बॉय, डिप्टी हेड गर्ल और डिप्टी हेड बॉय के पदों के लिए चुनाव हुए। जिसमें कक्षा 7 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के लिए अपना बहुमूल्य वोट डाला। विद्यार्थी मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बहुत उत्सुक और उत्साहित थे।
पूरा कार्यक्रम निदेशक राहुल राठी और प्रबंधक नीलम राठी के मार्गदर्शन और निर्देशों में आयोजित किया गया था। करीब 400 छात्र छात्राओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। कार्यक्रम का सुचारू संचालन प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा एवं कई समर्पित शिक्षकों द्वारा सुनिश्चित किया गया।
![]()
