खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर खुर्जा में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह उपस्थित रही । कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सत्र में मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह ने प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ मां शारदे के चित्र सम्मुख सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई । तत्पश्चात मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी छात्र/छात्राओं को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु शपथ दिलाई । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक बनारसी दास ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *