खुर्जा: ।भारत पुष्प। नगर स्थित श्री गोवर्धन मंदिर पर श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव संचालन समिति (रजिस्टर्ड) की एक आवश्यक मीटिंग आहूत की गई। मीटिंग की अध्यक्षता देवेश वर्मा ने की। जिसमें श्री गणेश चतुर्थी महोत्स अधिक से अधिक भव्य तरीक से मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव विकास वर्मा ने बताया कि दिनांक 28 अगस्त को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्री गोवर्धन मंदिर पर शाम 7:00 बजे से रहेगा। मीटिंग में अध्यक्ष देवेश वर्मा, सचिव विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष केशव वर्मा उर्फ सोनू एवं जनरल मैनेजर अभिषेक गोस्वामी, मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता गिरी सोनी, शेखर वर्मा, आशीष गुप्ता, योगेश कुमार, शिवकुमार अग्रवाल, हैप्पी वर्मा, सोनू पंडित, हरीश वर्मा, विकास सोनी, सुमित बंसल, सुधीर वर्मा, पवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
![]()
