खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज के खेल-कूद एवं शारीरिक शिक्षा  विभाग द्वारा 15 दिवसीय योग शिविर के द्वितीय दिन का शुभारंभ सूर्य नमस्कार से किया गया। योग प्रशिक्षका रानी पचौरी ने छात्राओं को विभिन्न योग आसनों व सूर्य नमस्कार से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा योग हमारे अंदर छुपी हुई क्षमताओं को खोलने की चाबी है और योग से मानव का सर्वांगीण विकास होता है।

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी प्रो साहिल ने बताया की इस योग शिविर के माध्यम से छात्राएं योगासनों की बारीकियां को जानेंगे व उनको करने का सही तरीका भी जान पाएंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि योग शरीर मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *