सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के बाजार माधोदास में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर पर रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े सादगी से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुरली पाठ का रसास्वादन वीके शैली द्वारा सरस भाषा में कराकर किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथी निशा बहन ने मौजूदजनों को परमपिता परमेश्वर व आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और रक्षाबंधन का महत्व बताया और शिव व शंकर के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी और उसके बाद मौजूदाजनों को तिलक लगाकर रक्षा कवच/ राखी बांधी और प्रसाद वितरण किया।
![]()
