सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार की रात को जिला बुलंदशहर के थाना नरोरा पुलिस व स्वाट टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 87 हजार के नकली नोटों सहित गिरफ्तार कर भंडाफोड कर दिया।
एएसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया की 3 अगस्त 25 को जब नरोरा पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी तभी तीन युवक आते दिखाई दिये इनको रोककर चेकिंग की तो इनके कब्जे से 100 -200 रुपये के 87 हजार नकली नोट व एक मोटरसाइकिल बरामद हुए ओर इनसे पूछताछ में इन शातिर बदमाशों ने बताया की हम लोग छोटे कस्बों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में भोली-भाली जनता को गुमराह कर नकली नोट चलाते थे ओर इनसे पूछताछ मे इन शातिर बदमाशों के नाम रहवर, यावर, अनीस बताया गया और ये तीनो शातिर बंसत नाम के शख्स के साथ मिलकर नकली नोट छापने का कारोबार करते है और ये चारो बदायूं के निवासी बताये जा रहे है और बताया की पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन करने मे जुट गई है।ओर इन शातिर बदमाशों पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
![]()
