बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट कर एडवोकेट रंजना सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। एडवोकेट रंजना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाया जा रहा है। उनके बुलंदशहर आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा संचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने हेतु सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान, बुलंदशहर चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, सांसद डॉक्टर भोला सिंह, एडवोकेट नवीन भारद्वाज, अनिल कुमार, मनी चौधरी, कुलदीप कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *