सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सोमवार को उ0प्र के उपमुख्यमंत्री का बृजेश पाठक का जिला बुलंदशहर में आगमन हुआ।  उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बुलंदशहर जाते समय औद्योगिक क्षेत्र में लुहारली टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक निजी अस्पताल का उद्घाटन  किया और भारत माता मंदिर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया और उसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के साथ डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित एवं अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओ ने मंत्री का स्वागत किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *