बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। एकल विद्यालय अभियान के संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश क़े भाग गढ़गंगा अंचल बुलंदशहर एवं राष्ट्र चेतना मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की सेवाव्रती महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी जज कंपाउंड के प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, एसआई आनंद कुमार, एसआई हर्षित गर्ग, हैड कांस्टेबल शाहिद मंसूर एवं मोहित कुमार, होमगार्ड अशोक कुमार शर्मा आदि सहित समस्त पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर, कलाई पर राखी बाँधकर, मुँह मीठा कराकर स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु की कामना की। एकल अभियान अंचल बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिसकर्मियों के परिश्रम को नमन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एकल विद्यालय अभियान द्वारा ग्रामीण एवं अभावग्रस्त क्षेत्रों में शिक्षा एवं संस्कार के प्रसार कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर समाज के वास्तविक रक्षक पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनके सुखद जीवन की प्रार्थना करते हैं। नागरिकों की सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए सभी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। एकल अभियान अंचल अभियान प्रमुख बुलंदशहर कृष्ण कुमार, अंचल प्रशिक्षण बहन सुनीता, गतिविधि प्रमुख मीनू, संच प्रशिक्षक बीना, राष्ट्र चेतना मिशन के नगर विद्यार्थी प्रमुख देवेश शर्मा, कोमल, अनुराधा, संजना, सीमा शर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *