छतारी : ।भारत पुष्प। गुरुवार को गांव चौढेरा स्थित एक स्कूल में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा, महामंत्री दिनेश गिरी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौरव मित्तल ने कहा देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करना होगा। मंडल अध्यक्ष रविंद्र मीणा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से उनके घरों पर तिरंगा लगवाएंगे। अभियान के दौरान दो भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रंजित सिंह, गौरव चौधरी, विचित्र कुमार, जीतेंद्र कुमार, राजेंद्र काका, डीके शर्मा, वीरपाल लोधी, विपिन राघव, जगनेश प्रधान, गौरव राघव, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *