खुर्जा। ।भारत पुष्प। रुकनपुर स्थित सतनामी कन्या विद्यापीठ में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बीए की छात्राओ ने बड़े ही रचनात्मक तरीके से विभिन्न सामग्रियों का प्रयोग कर राखिया बबाईं । निर्णायक मंडल के निर्णय के पश्चात बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिखा को प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को द्वितीय स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को तृतीय स्थान, बीए द्वितीय वर्ष को छात्रा पूजा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। छात्राओ ने बड़े ही रचनात्मक तरीके से विभिन्न संग्रियो का प्रयोग कर राखियो को बनाया । प्रबंध समिति के चेयरमैंन सतगुरु बाबा रोहित कुँवर के साहिब, सचिव देवेश कुमार, प्रोफेसर केडी शर्मा के अलावा प्राध्यापिका दिव्या चौधरी, पायल शर्मा, निशि शर्मा व भारती शर्मा मौजूद रहे।
![]()
