– अभियान को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति

शिकारपुर : ।भारत पुष्प। शुक्रवार को पहासू ब्लॉक सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई गई है। अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। पहासू के ब्लॉक सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडल के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। तिरंगा अभियान की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन मंगल सैन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को संबोधित करते हुए दीपक ऋषि ने कहा भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान स्वदेशी और राष्ट्रवाद का आधार है। देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान को सफल बनायेंगे। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करेंगे। तिरंगा अभियान के दौरान दो भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र गौड़, मुनेश जादौन, मलखान सिंह, पीतम सिंह, टीकम सिंह, मनीष यादव, सचिन पंडित, निशांत शर्मा, अनिल सूर्यवंशी, अवनीश सुदामा, बनवारी बघेल, उमाशंकर कुशवाह, नशिम मालिक, सुशील प्रधान आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *