खुर्जा। भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन थाना कोतवाली खुर्जा नगर में क्लब की महिलाओं के द्वारा एवं रोट्रैकट बच्चियों के द्वारा किया गया। महिला कोऑर्डिनेटर कल्पना वर्मा एवं संगीता शर्मा ने बताया कि एकमात्र पुलिस विभाग की ऐसा है जिन्हें विशेष पर्व त्योहारों के अवसर पर छुट्टियां नहीं मिलती हैं जिनके परिवार जनों और बच्चों का अपने आप विभागों के साथ पर्व में आनंद लेने का सपना आखिरी का सपना ही रह जाता है। पुलिसकर्मी अपने घर परिवार से दूर त्यौहार के मौके पर मुस्तादी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं और दूसरों के मुस्कुराते चेहरे देख स्वयं में खुश हो लेते हैं। इस वर्ष रोटरी क्लब खुर्जा सिटी ने इस पावन पर्व को अपने पुलिस विभाग के साथ में मनाने का निर्णय लिया है और उनकी सूनी कलाइयों पर खुशियों के साथ राखी बांधने का सौभाग्य रोटरी क्लब की महिला सदस्यों के साथ में किया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी क्लब के एनेज महिला सदस्य ने व आशा अग्रवाल रोट्रैक्टर वंशिका अग्रवाल आशी उर्मिला के साथ SHO पंकज राय को राखी बांधकर विभाग के कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद SSI पिंकी सिंह अपराध निरीक्षक डीएनए शाही राजेश सिंह SI प्रेमवीर सिंह दिनेश कुमार विनीत कुमार प्रदीप कुमार अंकुर कुमार सहित कई पुलिस साथियों को व होमगार्ड के साथियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और रक्षा सुरक्षा में लगे सभी साथियों को बधाई दी। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सदस्यों के द्वारा सभी पुलिस विभाग के उपस्थित जनों को क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और कार्यालय के लिए तुलसी जी का पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका आशा अग्रवाल, वंशिका, के अलावा कल्पना वर्मा, श्रुति बंसल, तनु चौधरी, रेनू बाठला, श्वेता बंसल  संगीता शर्मा, प्रिया अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपांशु बंसल, लितेश्वर शर्मा नीरज वर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनिल बाठला, प्रवीन शर्मा, रोहित सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, अरुन जैन, तरुन बंसल, आकाश जैन रोट्रैकट क्लब से वंशिका अग्रवाल, आशी उर्मिला का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *