खुर्जा। ।भारत पुष्प। कोतवाली नगर क्षेत्र के तेलियाघाट फाटक के निकट दीक्षा डेरी पर हुई मामूली कहासुनी पर दबंग युवकों ने चाकू से पीडित युवक गर्दन पर वार कर उसे लहुलुहान कर दिया। जिसका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है जहां युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। नगर के अहीरपाडा निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र रामकिशोर के अनुसार पर दीक्षा डेरी पर दूध लेने गया था जहां उसकी मामूली कहासुनी हो गई। जिस पर नामजद युवकों ने नरेंद्र के भतीजे रितिक पुत्र सुनील कुमार गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। उसके लहुलुहान होते ही वहां शोर मच गया तथा आरोपी युवक मौके से भाग गए। घायल रितिक को कैलाश अस्पताल भेजा गया परंतु उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। नरेंद्र कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
