सिकंद्राबाद। भारत पुष्प/पवन शर्मा। जैन इंटर कॉलेज की छात्रा वर्दा हूर कक्षा 11 सी की छात्रा का हैंडबॉल की टीम में मंडल में खेलने हेतु चयन हुआ है। कॉलिज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी ने बताया की दिनांक 6 अगस्त 2025 को बालभारती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज पचदेवरा शिरोरा अनूपशहर में जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 अंडर 17 एवं अंडर-19 की छात्राओं ने अपनी टीम के साथ में प्रतिभाग किया। अंडर 14 और अंडर 17 की टीम ने जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अंडर-19 की टीम ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा वर्दा हूर का चयन अपनी टीम के साथ मंडल में खेलने हेतु हुआ है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा वर्दा हूर को प्रार्थना सभा पर सम्मानित किया गया।
![]()
