–पालिका चैयरमैन ने आरोपों को खारिज करते हुए अपने को बताया पाक-साफ

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रेलवे रोड पर संचालित अग्रसेन प्रबंधन समिति की तीन संस्था संचालित है व बड़ा बाजार में एक अग्रवाल पाठशाला के नाम से संस्था संचालित है। समिती के पदाधिकारीयों ने एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रेषित किया है। जिसमें कहा गया है कि हमारी कुछ भूमि रेलवे रोड पर अग्रसेन पीजी कॉलेज के बराबर से लेकर अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज तक की संस्था के नाम दर्ज है जिस पर नगर पालिका अपना हक बताते हुए कब्जा करना चाहती है। इस कार्य मे नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित भरपूर सहयोग कर हमारी जमीन पर कब्जा करने के फिराक में लगे हुए है जबकि हमारे पास जमीन के संपूर्ण दस्तावेज है जो हम लोगों ने न्यायालय में पेश कर रखे है और मुकदमा चल रहा है फिर भी चैयरमैन जबरन हमारी संस्था की जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश कर रहे है। इसलिए आपसे इस शिकायत पत्र के माध्यम से गुहार लगा रहे की जब तक न्यायालय का कोई आदेश नही आता है तब तक हमारे कॉलिज की जमीन पर जबरन कब्जा नही किया जाये। 

इस मामले को लेकर जब हमारे जिले के संवाददाता ने नगर पालिका चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित से वार्ता की तो पालिका चेयरमैन ने समिति द्वारा लगाये गए सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा की हमारे द्वारा समिति की जमीन पर कोई कब्जा नही किया जा रहा है और हमने अग्रसेन कोलिज में शिक्षा ग्रहण की है हम स्कूल कॉलिज का आदर भाव व सम्मान करते है और कहा की वास्तव में वो जमीन जिसकी भी है उसी को मिलेंगी हम नगर के लोगों के साथ है और रहेंगे। जो आरोप समिती ने हम पर लगाये है वो निराधार व गलत है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *