सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है की हर घर तिरंगा लहराया जाये ताकी हर एक भारतीय को अपनी आजादी का एहसास हो सके इसलिए भाजपा सरकार ने घर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगो को जागरुक किया जा रहा है। उसी क्रम में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ जीटी रोड़ के पावन कुटीर से क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर किया गया।
रैली में मुख्य अतिथी भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान रहे। भव्य तिरंगा यात्रा पावन कुटीर से चलकर पुराने होली मेला रोड़, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक,बड़ा बाजार, चौधरीबाड़ा के रास्ते होकर जीटी थाने व खुर्जा गेट पुलिस चौकी एंव सम्राट मैरिज होम के सामने से होकर वापस पावन कुटीर पर समापन हुई। तिरंगा यात्रा पर नगर निवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत सत्कार किया। इस रैली में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, अरविंद दीक्षित, केशव दीक्षित, अनुप भाटी,रवि लोधी, नवीन राजपूत, कुश शर्मा,नवीन शर्मा, दिनेश पालीवाल, सचिन शर्मा के अलावा सेंकड़ो लोग मौजूद रहे।
![]()
