–बदमाश से 12 बाईक की गई बरामद
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर कप्तान नें अपराध पर लगाम लगाने हेतू एनकाउंटर अभियान छेंड़ रखा है और दनादन अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। उसी क्रम में सोमवार को देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाईक चोरी कर स्पेयर पार्ट बेचने वाले अंतरजनपदीय शातिर बदमाश को 12 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर भंडाफोड कर दिया।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की आज जब कोतवाली देहात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी एक बाईक सवार बदमाश आता दिखाई दिया इसको रोककर चेकिंग कर पूछताछ की तो इस बदमाश ने बताया की इसका नाम प्रमोद है ओर यह औरंगाबाद का निवासी है और यह आसपास के जिलों बाईक चोरी कर स्पेयर पार्ट बेचने का काम करता है और यह चोरी की बाईक पर किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था और इसकी निशानदेही पर 12 मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद किये गये है।
![]()
