नरौरा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों मे बादल फटने व अत्याधिक बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है जिस कारण बाड़ भी आ जाती है और इस बाड़ की चपेट मे आकर खेती बाड़ी चौपट है और आमजन को भारी नुकसान भी हो जाता है।

उसी क्रम में इस वर्ष भी पहाड़ों में बादल फटने व अत्याधिक बारिश होने के कारण मैदानी ईलाको के गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है जिससे सरकारी मशीनरी सतर्क हो गयी है और आमजन को सतर्क व सुरक्षित रहने की अपील कर रही है। इस मौके पर सिचाई विभाग नरोरा खंड के एसडीओ अजय कुमार नें बताया की नरोरा गंगा नदी खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर उपर बह रही है आमजन को सुरक्षित व सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है और अगले दों दिनों में गंगा का जलस्तर कम होने की संभावना है। नरोरा बैराज के सभी गेट खोल दिए गये है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *