खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को भाटी डेरी दाताराम चौक पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देसी घी की कचोड़ी और सब्जी तथा सूजी के हलवा का वितरण ट्रस्ट के संरक्षक किशन पाल सिंह की तरफ से किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट  सर्वजातीय गरीब कन्याओं का निशुल्क विवाह  प्रतिवर्ष कराती है। किशन पाल सिंह भाटी ने कहा कि इस वर्ष सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को खुर्जा किया जाएगा। इसमें जो गरीब कन्याओं के जोड़े बनेंगे उनका विवाह बहुत ही धूमधाम भव्यता के साथ श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट पंजीकृत शाखा खुर्जा के तत्वाधान में  बिल्कुल निशुल्क किया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष नवीन बंसल ने कहा  इस वर्ष  सर्वजातीय सामूहिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अमीर कन्याओं के भी फार्म स्वीकार किए जाएंगे। जिससे उनके भी जोड़े बन सकें और वह अपने हिसाब से विवाह संपन्न कराएं। नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विराट भजन संकीर्तन रसोत्सव 17 अगस्त- 2025 को श्री गौरीशंकर मंदिर खुर्जा में किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष बसंत कानोडिया ने कहा कि विराट भजन संकीर्तन रसोत्सव में श्री हीरा पागल गोस्वामी जी अपने भजन कीर्तन के सभी का मन मोह लेंगे। इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले, किशनपाल सिंह भाटी, अरविंद भाटी, विकास भाटी, सोनू, प्रदीप पंडित पत्रकार, मौर्य श्रोतिय, शौर्य प्रकाश गौड़ ,बसंत कानोडिया, पीयूष अग्रवाल, नवीन बंसल, राजेश अग्रवाल, सरिता रानी गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, विपिन सिसोदिया, चमन लाल जुनेजा, शैलेंद्र सोलंकी, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *