खुर्जा। ।भारत पुष्प। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय और डिप्टी हेड गर्ल के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव का आयोजन 31 जुलाई 2025, दिन गुरुवार को किया गया था। चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, जिसमें कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को वोट दिया। सोमवार को चुनावों के परिणाम घोषित किए गए। तथा इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह (बैजेस सेरेमनी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी , प्रधानाचार्या गीता डैंग और उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। परिणामों के अनुसार, कक्षा 10 के छात्र “राज़ राठौर” को हेड बॉय,”शिवांगी शर्मा” को हेड गर्ल, कक्षा 9 के छात्र “हिमांशु राठौर” को डिप्टी हेड बॉय और “आस्था चौहान” को डिप्टी हेड गर्ल के रूप में चुना गया। साथ ही, अन्य चयनित प्रीफेक्ट्स को भी बैज प्रदान किए गए। निदेशक राहुल राठी ने विद्यार्थियों को विद्यालय संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर छात्र को अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना चाहिए। प्रधानाचार्या गीता डैंग ने भी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की प्रेरणा दी। उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने बच्चों को उनके कार्यों को सही ढंग से, टीम भावना और अनुशासन के साथ करने का मार्गदर्शन दिया। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में गरिमामय और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करता है, बल्कि छात्रों में उत्तरदायित्व, संगठन क्षमता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *