सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार भादों माह की रोहणी नक्षत्र अष्टमी को मथुरा में कंस की जेल मे श्री कृष्ण जी महाराज का जन्म हुआ था। तभी से अष्टमी की रोहणी नक्षत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसे जन्माष्टमी मी कहते है।
नगर के लगभग सभी मंदिरों में साज-सज्जा की गयी ओर सभी देवी देवताओ की झांकियां लगायी गयी। मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाड़ा पर 21 किलो का केक बाल कृष्ण स्वरुपों ने काटा और खुशी मनाई।
![]()
