सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल बिमार लोगो के लिए अंग दान बहुत ही जरुरी होता हे अंगदान आसानी से कोई नही करता और ना अंग समय पर मिलता। इस समस्या का समाधान कराने के लिए अंगदान सेवा समिती हमारे भारत देश में संचालित है जिसको दधीची देहदान समिती के नाम से जाना जाता है इस समिति का सहयोग भारत विकास परिषद संस्कार शाखा भी लगातार करती रहती है और इस शाखा के पदाधिकारीयों ने देहदान का लिखित वादा भी किया गया है और आमजन को देहदान करने के लिए जागरूक भी करते रहते है इस देहदान करने से मैडिकल के छात्रो को प्रैक्टिकल करने मे आसानी होती है और डाक्टर लोग छात्रो को सभी प्रकार की बिमारीयो के बारे में विस्तृत जानकारी भी देते है ताकी छात्रो को आमजन का ईलाज करने में परेशानी ना आयें। उसी क्रम में नगर के काका डिग्री कोलिज में दधीची देहदान-अंगदान समिती व भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथीयों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उसके बाद मुख्य अतिथीयों व भूप सिंह, राष्ट्रीय चेतना मिशन से हेंमत कुमार, प्रधानाचार्य राजकुमार के अलावा गुलावठी से आये देहदान दाताओ का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काका डिग्री कोलिज के डीन आंनद सिंह ने की। बाबू कल्याण सिंह चिकित्सालय बुलंदशहर की डाक्टर पूजा रस्तोगी व खुशबु ने अंगदान व देहदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और दधीचि देहदान समिति के सहसंयोजक एससी गर्ग ने देहदान को विस्तार से रखा और प्रांतीय चेयरमैन राकेश कुमार नें भी देहदान अंगदान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिज्ञासूयो की समस्याओं का समाधान किया। मंच संचालन वीएस सक्सैना ने किया और एक गीत प्रस्तुत किया। इस मोकै पर प्रा0शि संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजीव मोहन शर्मा, दीपक गौड, अशोक गोयल, शिव प्रकाश काका, विनोद गुप्ता, मूलचंद गुप्ता के अलावा गुलावठी से संगीता रानी, अलका मित्तल, नरेश गुप्ता, डाक्टर प्रिती यादव व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *