खुर्जा। ।भारत पुष्प। प्रदेश सरकार के आदेश पर चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 14 शिकायतें विभिन्न विभागों की प्राप्त हुईं। जिसमें से राजस्व विभाग की मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका। शेष सभी 13 शिकायतें विभागों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए भेज दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रतीक्षा पांडे द्वारा की गयी। जिसमें अन्य विभागों के अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया गया कि प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 7 पुलिस विभाग की 4 विकास विभाग की 01 एवं नगर पालिका से संबंधित 02 शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में रखीं गईं।
![]()
