खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के उपनिबंधक कार्यालय में 15 अगस्त के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। उपनिबंधक सुनील कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर मौजूद सभी दस्तावेज लेखकों अधिवक्ताओं एवं मौजूद सभी को ध्वजारोहण की शुभाकामनाएं देते हुए इसके संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहीं स्टांप विक्रेता सुनील कुमार द्वारा कडकती दमदार आवाज में सभी महापुरूषों व भारत माता की जय जयकार के नारे लगवाये गये जिससे मौजूद सभी में अपने देश के प्रति एक जोश पैदा हो गया। तत्पश्चात सभी लोगों द्वारा महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पण किए गए।
कार्यक्रम के दौरान राष्टगान के बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान उपनिबंधक सुनील कुमार रूपेंद्र भारती रनवीर सिंह मोनू शर्मा जेपी शर्मा ब्रजेश शर्मा के अलावा मुकेश कुमार मुकेश कुमार राघव अशोक कुमार राघव रामौतार शर्मा सुभाषचंद शर्मा अनिकेत श्यामलाल गौड आकिल खां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
![]()
