–भव्य रूप देने की तैयारियों में जुटे हैं मंडल के सदस्य
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजि०) द्वारा अपना 30 वॉ वार्षिकोत्सव 2025 के मौके पर 18 दिवसीय प्रवचनात्मक एवं संगीतमयी श्री मद् भागवत कथा एवं श्री कृष्ण लीला (भव्य रासलीला) का आयोजन करायेगा। इस संबंध में पूरनचंद शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री कृष्ण लीला भव्य रासलीला के विशाल आयोजन में सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम के विषय में जानकारी दते हुए बताया कि 9 दिवसीय (श्री मद् भागवत कथा) 02 सितंबर दिन मंगलवार को प्रात: 8:00 बजे कलश यात्रा चामुंडा मंदिर पदम सिंह गेट खुर्जा से निकाली जाएगी जो भी महिलायें अपना रजिस्टेशन करायेंगी उन्हीं महिलाओं को सभी इनामों में शामिल किया जाएगा। जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा उन्हें किसी भी लक्की ड्रा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 3 सितंबर बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा 9 सितंबर मंगलवार तक परम पूज्य आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज की मुख से समय 6:30 से रात्रि 9:00 तक प्रतिदिन हुआ करेगी। 10 सितंबर बुधवार को हवन यज्ञ एवं 11 आचार्य विद्वानों द्वारा प्राप्त 9:00 बजे से दो 12:00 बजे तक कलश वितरण दोपहर 12:00 बजे से 3:30 बजे तक कार्यक्रम 8 दिवसीय श्री कृष्ण लीला भव्य रासलीला प्रतिदिन स्थान राज उपवन कोठी राज नारायण अग्रवाल धर्मशाला के सामने नावेल्टी रोड खुर्जा पर होगी। जिसके लिए मंडल के सभी सदस्य कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
![]()
