खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित कशिश पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रबंध कमैटी से फैसल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान शिक्षकगणों की देखरेख में नन्हे मुन्नों द्वारा राष्टगान किया गया।

इसके बाद स्कूल में बच्चों द्वारा धमाल मचाते हुए अपने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में जमाल अख्तर फैसल प्रधानाचार्या चांद शहाना काजल श्वेता प्रतिभा निशू सहित अनेक अध्यापकगण मौजूद रहे।
![]()
