खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया । राष्ट्रगान के बाद जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में अखंड भारत की बात कही। दीपक गर्ग आढ़ती ने व्यापारियों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता पर चर्चा की । देवेश गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी समाज को एकजुटता का आह्वान किया। शकील अहमद ने विदेशी समान के बहिष्कार का आह्वान किया । चंद्र प्रकाश तायल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सरकार से ऑन लाइन ट्रेडिंग से छोटे और मझौले व्यापारियों को होने वाले व्यापार के धीरे धीरे समाप्त होने पर चिंता जाहिर की । ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना के साथ भारत का संपूर्ण व्यापारी समाज तन मन और धन से हमेशा तत्पर है । कार्यक्रम में जयप्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तायल, जिला महामंत्री, दीपक गर्ग आढ़ती नगर महामंत्री, अशोक अग्रवालजी जिला कोषाध्यक्ष, डॉ गिरीश, शकील अहमद, अंकुर अप्सरा, प्रदीप मित्तल, योगेंद्र गुप्ता, योगी, देवेश गोयल, नवनीत अग्रवाल, योगेश मोहन, यश अग्रवाल, प्रेम चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
![]()
